अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप माझी उर्फ लाला, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई…

अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप माझी उर्फ लाला, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल के बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला आसनसोल अदालत में पेश हुए। अनूप माझी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ अदालत परिसर पहुंचे और सीधे सीबीआई कोर्ट में प्रवेश कर गए, जहां मामले की सुनवाई निर्धारित है।

अदालत परिसर में उनकी पेशी को लेकर हलचल का माहौल रहा। हालांकि सुनवाई के दौरान क्या निर्णय होगा, इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सीबीआई कोर्ट के आदेश का सभी को इंतजार है।
गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनूप माझी को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा हाल ही में हटा ली गई है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अनूप माझी को 14 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी दे दी है। बताया जा रहा है कि यह आदेश एक सप्ताह पहले जारी किया गया था।
ऐसे में अनूप माझी की आसनसोल अदालत में पेशी को काफी अहम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें सीबीआई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो इस मामले की दिशा तय कर सकता है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *