दिल्ली(DELHI):लाल किला विस्फोट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी और दिल्ली–एनसीआर में उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी सुबह 5 बजे से शुरू हुई और यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों, सहयोगियों और संबंधित संस्थानों पर केंद्रित है। कुल 25 स्थानों पर तलाशी जारी है।
सूत्रों के अनुसार, ED यह कार्रवाई PMLA (धन शोधन निरोधक कानून) के तहत कर रही है और यह जांच एनआईए व दिल्ली पुलिस की FIR के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। एजेंसी विस्फोट मामले में पैसे के प्रवाह और फंडिंग चैनल की जांच कर रही है।
इस मामले में अब तक एनआईए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो कथित तौर पर “आत्मघाती हमलावर” डॉ. उमर नबी के करीबी बताए जाते हैं। अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल कॉलेज–सह–अस्पताल भी है।
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

