राँची(RANCHI): अपने समाज के लिये बेहतर कल की चाह लेकर हजारीबाग से आये अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधि मंडल आज CM हेमंत सोरेन से मिला। झारखंड विधानसभा के सभा कक्ष में हुये इस खास मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। बात शिक्षा की भी थी, रोजगार की भी और सामाजिक विकास की भी। CM हेमंत सोरेन ने पूरे ध्यान से हर पहलू को जाना-सुना। CM ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर वर्ग, हर तबके और हर समुदाय के समग्र विकास और कल्याण के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी समस्यायें सामने रखी गई हैं, उनके यथोचित समाधान की दिशा में जरूरी पहल की जायेगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

