रांची(RANCHI): DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि लोग इस साल होली दो दिन मना रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। RAF, JAP से लेकर जिला पुलिस के जवानों को शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग भी लगातार की जा रही है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। हमलोग ऐसा माहौल देंगे कि रांची की जनता खुशी और उमंग के साथ होली मनायेगी। मौका था राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा दिन के करीब साढ़े दस बजे राजधानी के मेन रोड पहुंचे। वहां, तैनात जवानों को दिशा-निर्देश दिया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आगे बढ़ गये।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

