अलर्ट! झारखंड में कल से चलेगी ‘लू’, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

अलर्ट! झारखंड में कल से चलेगी ‘लू’, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

झारखंड(JHARKHAND) : झारखंड में गर्मी का पारा चढ़ चुका है. राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हैं. दोपहर होते ही हाल और अधिक बेहाल हो जाता है. भयंकर गर्मी में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. हालांकि ये केवल एक शुरुआत है. मौसम विभाग के अनुसार कल 23 अप्रैल से पूरे राज्य में लू चलने की प्रबल आशंका है. हीट वेव को लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में कल 23 अप्रैल से लू चलने की आशंका जतायी है. इस संबंध में पूरे राज्य के लिए 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. उत्तर-पूर्व इलाके में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. आज 22 अप्रैल को भी भयंकर गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है.

26 अप्रैल के बाद होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार भयंकर गर्मी के बाद एक बार फिर से झारखंड के मौसम में परिवर्तन होगा. 26 अप्रैल के बाद आसमान में बादल छायें रहेंगे. जबकि 27 अप्रैल को कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. हीट वेव के बाद अचानक मौसम परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें.

पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर रहा सबसे अधिक गर्म
पिछले 24 घंटे में पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. सोमवार (21 अप्रैल) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. इस दौरान लातेहार सबसे ठंडा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेसी दर्ज किया गया.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *