अर्थ डे पर कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस के बच्चों द्वारा निकल गई जागरूकता रैली…

अर्थ डे पर कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस के बच्चों द्वारा निकल गई जागरूकता रैली…

धनबाद(DHANBAD): झरिया में कोयला चुनने वाले बच्चों ने कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस के बैनर तले “पृथ्वी दिवस” के अवसर पर एक अनूठी जागरूकता रैली निकाली।
विद्यार्थियों ने अपने हाथों से मटके पर किए गए कलाकारी वाला पृथ्वी का मॉडल लेकर, कुछ बच्चे ‘पशुओं की मुखटा’ पहने , कुछ बच्चें पृथ्वी दिवस की तख्तियां लिए हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे।
जिसमें मुख्य नारे ‘”धरती मां क्या चाहती है- मेरा पुराना रूप लौटा दो”
”धरती मां क्या चाहती है- मेरी हवा को शुद्ध कर दो”
”पेड़ लगाओ और धरती बचाओ” इस तरह के जागरूकता नारे से कोयलांचल गूंज उठा।

रैली राजापुर कोलियरी क्षेत्र के पास रजवार बस्ती और कोरीबांध और सहनपहाड़ी क्षेत्र से गुजरी, जहां भूमि
पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। रैली के उपरांत एक कार्यक्रम ‘वसुंधरा वंदना’ आयोजित किया गया, जहां पृथ्वी के पांच तत्वों ‘वायु, पृथ्वी, जल, अग्नि और आकाश’ को धन्यवाद दिया गया।

कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा, “यह जागरूकता रैली सबसे निवेदन करता है कि पृथ्वी को बचा ले, सुरक्षित रखें यह हमारी मां है इसे बर्बाद ना करें। सभी को मालूम है कि प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग , पेड़ पौधे काटना , जहरीला धुआं सबके लिए खतरनाक है और असंतुलित कोयला खनन से पृथ्वी बर्बाद हो रही है’। यदि पृथ्वी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो मानव का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।”

कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस के विद्यार्थी सुमन कुमारी कहती है झरिया में कोल माइंस होने के कारण यहां बहुत प्रदूषण है, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है इसके बावजूद दिन व दिन कोयला खानों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण लोगों का दिक्कतें भी बढ़ रही है झरिया में परिवर्तन हो इसी उद्देश्य से हम लोग आज अर्थ डे में जागरूकता रैली निकाले हैं।

कार्यक्रम में पिनाकी रॉय, कला शिक्षक संजय पंडित, शिक्षिका मौसमी रॉय के अलावा केंदुआ इकाई के बच्चे सुमन कुमारी, दुर्गा कुमारी, राजवीर कुमार, राधिका कुमारी, अंजलि कुमारी, मुस्कान कुमारी, दुर्गी कुमारी। सहानापहाड़ी की छात्रा सोनाली कुमारी, सपना कुमारी और खुशी कुमारी, तथा दीपुधोरहा( लोदना) के बच्चे मोनू कुमार, कोमल कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अमन कुमार, देव कुमार, ललिता कुमारी, जबकि झरिया के तानिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सोनू निगम, पंकज कुमार, नंदन कुमार एवं बस्ताकोला से पायल कुमारी, निधि कुमारी, लवली कुमारी, काजल कुमारी खुशी कुमारी उपस्थित थे। 50 से अधिक बच्चों ने पृथ्वी दिवस मनाई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *