अर्जुन मुंडा की पत्नी, रघुबर दास की बहू…झारखंड में 11 सीटों पर बीजेपी का ‘वुमेन कार्ड’, क्या पलट जाएगी बाजी?

अर्जुन मुंडा की पत्नी, रघुबर दास की बहू…झारखंड में 11 सीटों पर बीजेपी का ‘वुमेन कार्ड’, क्या पलट जाएगी बाजी?

रांची (RANCHI) : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 66 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दो सीट बरहेट और टुंडी को होल्ड पर रखा गया है। भाजपा ने पहली बार 12 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें 2 पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा की पत्नी है। वहीं, पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को पूर्वी सिंहभूम सीट से मौका दिया गया है। साथ ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भी टिकट मिला है..

पार्टी ने 26 में से 23 विधायकों काे फिर से टिकट दिया है। तीन विधायकों किशुन दास, केदार हाजरा और समरी लाल का टिकट काट दिया गया है। चर्चा में रही रांची और हटिया सीट पर कोई फेरबदल नहीं हुआ है। लेकिन, बाघमारा सांसद ढुलू महतो अपने भाई शत्रुघ्न महतो को टिकट दिलाने में सफल रहे..

पूर्व सीएम चंपाई और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी टिकट मिल गया। बाबूलाल मरांडी राजधनवार से चुनाव लड़ेंगे। सीता सोरेन को जामताड़ा और लोबिन हेम्ब्रेम को बोरियो से प्रत्याशी बनाया गया है। चुनाव से पहले शामिल हुईं मंजू देवी को जमुआ से और कमलेश सिंह को हुसैनाबाद से उतारा गया है..

इससे पहले प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मैराथन बैठक चली। वन टू वन सीटों पर फिर से जीत-हार की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई..

बरहेट पर लुईस तैयार नहीं हुईं, फैसला टला

बरहेट सीट से भाजपा ने लुईस मरांडी को उतारने की योजना बनाई थी। इस सीट पर सीएम हेमंत सोरेन जीतते आए हैं। इस बार भी वे बरहेट से ही लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार इसी वजह से लुईस ने लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी इच्छा दुमका सीट से लड़ने की थी..

टुंडी पर आजसू से हुई थी जिच, होल्ड पर गई

आजसू के साथ गठबंधन के दौरान टुंडी सीट को लेकर जिच हुई थी। आजसू इसपर दावा कर रहा था। लेकिन, भाजपा सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी। इस कारण टुंडी को होल्ड पर रख दिया है। इसपर हिमंता बिस्वा सरमा कह चुके हैं कि जीत की संभावना को देखते हुए नामांकन के अंतिम दिन तक भी सीटों की अदला-बदली हो सकती है….

3 विधायकों के टिकट कटे

किशुन दास सिमरिया

केदार हाजरा जमुआ

समरी लाल कांके

डेढ़ घंटे पहले भाजपा में शामिल रौशन को टिकट

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रौशन लाल चौधरी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। डेढ़ घंटे बाद ही उन्हें बड़कागांव से टिकट मिल गया। रौशन पूर्व में आजसू के टिकट पर बड़कागांव से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वे भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और और आजसू के बीच इस प्रयोग पर पूर्व में सहमति बन चुकी थी..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *