अयोध्या राम मंदिर के 1 साल पूरे होने पर होगी प्रतिष्ठा द्वादशी, होंगे बेहतरीन कार्यक्रम, ये है पूरा प्लान…

अयोध्या राम मंदिर के 1 साल पूरे होने पर होगी प्रतिष्ठा द्वादशी, होंगे बेहतरीन कार्यक्रम, ये है पूरा प्लान…

अयोध्या(AYODHA): भगवान राम के अयोध्या मंदिर में विराजमान होने का 1 वर्ष पूरा हो रहा है. हिंदू तिथि के हिसाब से राम मंदिर ट्रस्ट इस प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को ऐतिहासिक बनाना चाहता है. प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को नाम भी दिया गया है. इस दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जा रहा है. बताते चलें की पौष शुक्ल की द्वादशी को भगवान राम लला भव्य महल में विराजमान हुए थे. 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला को मंदिर में स्थापित किया गया था…..

अब राम लला के भव्य महल में विराजमान होने का 1 वर्ष पूरा हो गया है. ऐसे ऐतिहासिक पल को और भी भव्य बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयारी पूरी कर ली है. राम जन्म भूमि परिसर समेत राम जन्मभूमि परिषर से सटे हुए पांच स्थलों पर भगवान राम लला के भव्य महल में विराजमान होने के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें तमाम धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें देश की नामचीन हस्तियां भाग लेंगी जहां देश के प्रमुख धर्माचार्य भगवान के परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे..

इस कार्यक्रम में भारत की प्रमुख कलाकार हस्तियां उषा मंगेशकर से लेकर प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और अनुराधा पौडवाल सहित अपने-अपने क्षेत्र में नामी कलाकार अयोध्या में मौजूद होंगे. मौका होगा भगवान श्री राम के भव्य महल में विराजमान होने के वार्षिकोत्सव का….

NEWSANP के लिए अयोध्या से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *