जयपुर(JAIPUR):अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील के लिए शर्तों को फाइनल कर दिया है। इसे टर्म्स ऑफ रेफरेंस कहते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक इवेंट में ये जानकारी दी। जेडी वेंस ने कहा “मेरा मानना है कि यह राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह फाइनल डील का एक रोडमैप तैयार करेगा।” वेंस चार दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार 21 जनवरी को वे दिल्ली पहुंचे थे। वे सुबह अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद रात में ही जयपुर पहुंच गए।
NEWSANP के लिए विनोद सिंह की रिपोर्ट

