
धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा सामाजिक रूप से सक्रिय एवं समर्पित भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार अमित उर्फ पंकज सिन्हा निवासी पाण्डरपाला, काली मंदिर के समीप, धनबाद को प्रेस प्रतिनिधि के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन उनके सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस अवसर पर राज सिन्हा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पंकज सिन्हा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे और संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पंकज सिन्हा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मनोनयन से स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है । पंकज सिन्हा को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पे नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव ,मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, राजाराम दत्ता,पुरुषोत्तम रंजन, शेखर सिंह, रवि सिन्हा,नित्यानंद मंडल, अमित सिंह, निर्मल प्रधान, सदानंद वर्णवाल, इंद्रकांत झा,राजू मालाकार, बालमुकुंद राम, मदन तिवारी,रिंकू सिंह, मनोज रिंकू, मनीष पांडेय मिट्ठू, भागीरथ दास, दिलीप पंडित, कुलदीप प्रजापति, राकेश रौशन, मनीष श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

