बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर नियुक्त किया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए “गौरव और सम्मान की बात” है।
दीपिका ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत की मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चल रही पहलों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दीपिका की यह साझेदारी भारत में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, कलंक को कम करने और लोगों को मदद लेने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा – “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर नियुक्त किया गया है।”
दीपिका ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मंत्रालय की टीम के साथ मिलकर इस दिशा में आगे काम करने को लेकर उत्साहित हैं
रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
दीपिका की इस घोषणा पर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “So proud of you 👏🏽❤️.”
वर्षों से मेंटल हेल्थ पर काम कर रहीं दीपिका
दीपिका पादुकोण कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने 2015 में ‘The Live Love Laugh Foundation’ की स्थापना की थी, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करता है। यह पहल उन्होंने अपने डिप्रेशन से जूझने के अनुभव के बाद शुरू की थी।
जल्द इन फिल्म्स में आएंगी नजर
काम की बात करें तो दीपिका हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी शामिल थे। फिल्म ने दुनियाभर में ₹372 करोड़ की कमाई की।
जल्द ही दीपिका शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन व एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

