अभिनेता जीशान कादरी के पिता का निधन…

अभिनेता जीशान कादरी के पिता का निधन…

धनबाद(DHANBAD) : बालीवुड अभिनेता व लेखक जीशान कादरी के पिता सैयद इमरान कादरी का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली..

उनकी मिट्टी मंजिल शनिवार दोपहर 3:30 बजे असर के नमाज के बाद शमशेर नगर के कब्रिस्तान में की जाएगी। उनके पुत्र जीशान कादरी पार्थिव शरीर को दिल्ली से वासेपुर कमर मकदुमी रोड स्थित आवास लेकर आ रहे हैं। सैयद इमरान कादरी इसीएल से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवाकाल के दौरान से ही वे राजनीति में सक्रिय थे। काफी समय तक वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहे। बाद में वे राजद में आए और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *