धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का 25 वाँ प्रदेश अधिवेशन आगामी 3, 4 , 5 जनवरी 2025 को कोयला नगरी धनबाद में आयोजित होने जा रहा है ।इस अधिवेशन के उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल मा. संतोष गंगवार जी उपस्थित होंगे साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनोज तिवारी सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक व सांसद एवं विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा सम्मिलित होंगी।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में राज्य के प्रत्येक जिले एवं शैक्षणिक संस्थानों से 1000 छात्र , छात्राएं , शिक्षाविद एवं प्राध्यापक कार्यकर्ता सहभागी होने धनबाद पहुंचेंगे..
इस अधिवेशन के निमित्त गोविंदपुर में स्थित के के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एक अस्थायी नगर क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा जी के नाम पर बसाया जाएगा।जहां पर उद्धघाटन समारोह के साथ साथ , संस्कृतिक कार्यक्रम , प्रस्ताव सत्र , इत्यादि कार्यक्रम चलेंगे..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

