अब UPI पर भी मिलेगी EMI सुविधा! सिर्फ आपको करना होगा स्कैन; जामें पूरी डिटेल…

अब UPI पर भी मिलेगी EMI सुविधा! सिर्फ आपको करना होगा स्कैन; जामें पूरी डिटेल…

नई दिल्ली(NEW DELHI): डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब UPI नेटवर्क पर EMI विकल्प को शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इसका उद्देश्य UPI के माध्यम से होने वाले लेनदेन को अधिक आकर्षक और सुलभ बनाना है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो एकमुश्त भुगतान की बजाय आसान किस्तों में भुगतान करना चाहते हैं.

NPCI जल्द ही फिनटेक कंपनियों को एक नया फीचर जोड़ने की अनुमति देगा, जिससे ग्राहक UPI से की गई किसी भी पेमेंट को तुरंत EMI में तब्दील कर सकेंगे. यह फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे POS मशीन पर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान को EMI में बदला जाता है. इस प्रोडक्ट के तहत जब ग्राहक किसी दुकान पर क्यूआर कोड स्कैन करेगा, तो उसे पेमेंट से पहले EMI विकल्प का चयन करने का मौका मिलेगा बशर्ते कि ग्राहक और ट्रांजैक्शन कुछ निर्धारित शर्तों पर खरे उतरें.

बदलते डिजिटल पेमेंट का परिदृश्य

RuPay क्रेडिट कार्ड्स पहले से ही UPI के साथ लिंक किए जा सकते हैं और तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके अलावा क्रेडिट लाइन्स को भी अब UPI नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर्स को फ्लेक्सिबल पेमेंट का विकल्प मिलता है. कुछ बैंक पहले ही Paytm और Navi जैसी फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर इस मॉडल पर काम शुरू कर चुके हैं.

क्या कहती हैं फिनटेक कंपनियां?

Navi के CEO राजीव नरेश ने बताया कि फिलहाल उनकी कंपनी EMI विकल्प के साथ लाइव नहीं है, लेकिन अगला अपडेट ग्राहकों को क्यूआर स्कैन करते ही EMI का विकल्प देगा. वहीं गुरुग्राम स्थित एक फिनटेक स्टार्टअप के फाउंडर ने जानकारी दी कि NPCI, UPI क्रेडिट लाइन पर 1.5% इंटरचेंज फीस तय कर चुका है. जिससे इस मॉडल में कंपनियों के लिए रेवेन्यू का स्थायी जरिया बन सकता है. PayU के CEO अनिर्बान मुखर्जी ने भी हाल ही में ईटी को बताया था कि UPI पर इंस्टेंट क्रेडिट और EMI मॉडल के आस-पास बड़े अवसर बनते जा रहे हैं.

UPI का अगला पड़ाव: ‘Buy Now, Pay Later’ की ताकत

UPI के माध्यम से EMI पेमेंट्स का यह नया विकल्प न केवल ग्राहकों को फ्लेक्सिबल भुगतान की सुविधा देगा, बल्कि छोटे दुकानदारों और ऑनलाइन कारोबारियों के लिए बिक्री बढ़ाने का एक नया रास्ता भी खोल सकता है. इसके ज़रिए अब कम बजट वाला ग्राहक भी बड़े खर्च को धीरे-धीरे चुका सकेगा.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *