अब बिहार में नहीं होगी बिजली कटौती, NTPC बाढ़ की तीसरी यूनिट का ट्रायल शुरू…

अब बिहार में नहीं होगी बिजली कटौती, NTPC बाढ़ की तीसरी यूनिट का ट्रायल शुरू…

बिहार(BaiHAR):बिहार दिवस के मौके पर एनटीपीसी बाढ़ ने राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है. अब बिहार में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा और लोगों को सस्ती दरों पर बिजली मिलने की भी उम्मीद है. बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

एनटीपीसी बाढ़ की तीसरी यूनिट हुई सिंक्रोनाइज
एनटीपीसी बाढ़ में स्टेज-1 की तीसरी यूनिट को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर दिया गया है. इस यूनिट का 26 मार्च से 72 घंटे के लिए पूरी क्षमता पर ट्रायल रन किया जाएगा. इस नई इकाई के शुरू होने के बाद बिहार और अन्य राज्यों को अधिक बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी. इसके साथ ही बाढ़ सुपर पावर थर्मल प्लांट की सभी इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा.

बिहार को मिलेगी अतिरिक्त बिजली
एनटीपीसी बाढ़ के स्टेज-1 की तीनों यूनिट से कुल 1980 मेगावाट और स्टेज-2 की दो यूनिट से 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. वर्तमान में स्टेज-2 से 87% यानी 1153 मेगावाट बिजली बिहार को मिल रही है. अब स्टेज-1 की तीनों यूनिट से बिहार को कुल 61% यानी 1202 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी. इससे बिहार की बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत हो जाएगी.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *