अब गटर की सफाई करेंगे रोबोट…

अब गटर की सफाई करेंगे रोबोट…

महाराष्ट्र(MAHARASHTRA):महाराष्ट्र में गटर की सफाई के लिए रोबोट खरीदने को लेकर बात चल रही है. महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट का कहना है कि राज्य सरकार 27 नगर निगमों के लिए गटर की सफाई के लिए 100 रोबोट खरीदेगी. यह घोषणा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सफाई कार्यों का सामाजिक ऑडिट कराए जाने के बाद की गई है, जिसमें महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई गई थी.ऑडिट में राज्य सरकार की सफाई कर्मचारियों की मौतों की समस्या से निपटने में विफलता को उजागर किया गया है. दरअसल गटर की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों की मौत हो जाने की घटना बहुत बार सुनने में आई है ,जिसके चलते रोबोट लाने का फैसला किया जा रहा है. मुंबई, पुणे, परभणी, सतारा और शिरुर में केंद्र सरकार द्वारा किए गए सामाजिक ऑडिट ने महाराष्ट्र में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा में अधिकारियों और ठेकेदारों की गंभीर विफलताओं को उजागर किया है. ऑडिट के अनुसार, 2021 और 2024 के बीच 18 सफाई कर्मचारियों की जान चली गई.

NEWSANP के लिए महाराष्ट्र से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *