रांची(RANCHI):रांची के ग्रामीण इलाकों के लोगों के दुख को दूर करने के लिये रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और सुलझाने के लिए ‘Talk-To-DC’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। 8 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक, लोग अपने निकटतम पंचायत सचिवालय भवन या प्रज्ञा केंद्रों में जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये DC से सीधे संवाद कर सकेंगे। जिन पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र नहीं हैं, वहां लोग निकटतम पंचायत सचिवालय में जाकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। सीधे DC तक अपनी बात पहुंचाने का यह बेहतरीन मौका है। शिकायतों का त्वरित समाधान होगा। नई सूचना तकनीक से गुड गवर्नेंस की दिशा में यह मजबूत कदम है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

