गुस्साए लोगों ने थाने मे खड़ी अपहरणकर्ताओं की वाहन मे किया जमकर तोड़फोड़…
अपहरणकर्ताओं के ऊपर हमला करने का भी किया प्रयास…
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के शलानपुर थाना अंतर्गत कालीपत्थर इलाके के रहने वाले समसुल नामक 53 वर्षीय एक पशु व्यपारी का मंगलवार को एक सफ़ेद रंग के वाहन से वाहन मे सवार करीब चार अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था, यह घटना तब घटी जब व्यपारी अपनी निजी वाहन से सलानपुर से मिहिजाम की ओर जा रहे थे तभी रास्ते मे पहले से घात लगाकर बैठे अपहरणकर्ताओं ने उनकी वाहन को रोका और उनको अपहरण कर लिया, वेयपारी के परिजनों की अगर माने तो अपहरकर्ताओं ने व्यपारी को छोड़ने के लिये फिरौती की मांग भी की थी, जिसके बाद वयपारी के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेयपारी को चंद घंटों मे बरामद कर लिया यहाँ तक की उन्होंने व्यपारी को अपहरण करने वाले चारों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा उन्होंने अपहरण करने के लिये इस्तेमाल की गई वाहन को भी जब्त कर लिया और रुपनारायणपुर थाने ले आई जहाँ वयपारी के परिजनों सहित इलाके के कई लोगों ने अपहरणकार्ताओं के ऊपर हमला करने की कोसिस तो की ही साथ मे थाने मे खड़ी अपहरणकार्ताओं की वाहन मे जमकर तोड़फोड़ भी कर दी वो भी पुलिस के सामने वहीं काफी मुश्किलों के बाद पुलिस ने गुस्साए लोगों को सांत करवाया.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

