अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की शिकायतें…

अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की शिकायतें…

धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी।

जनता दरबार में बलियापुर के भिखराजपुर से आए व्यक्ति ने अपर समाहर्ता को बताया कि उनके भाई द्वारा जबरन उनका घर तोड़ा जा रहा है। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करते हैं।

वहीं मनईटांड से आए व्यक्ति ने कहा कि वह जीविकोपार्जन के लिए विगत 26 वर्षों से एक पान गुमटी चला रहे हैं। परंतु मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा बारंबार गुमटी हटाने की धमकी दी जा रही है।

एक अन्य फरियादी ने रैयती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर बनाने की शिकायत की।

इसके अलावा राशन कार्ड बनाने, आरटीआई में पुत्र का चयन होने के बाद भी विद्यालय द्वारा नामांकन नहीं करने सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

अपर समाहर्ता ने सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी के पास निष्पादन करने के लिए अग्रसारित किया।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद व जन शिकायत कोषांग के नंदकिशोर कुशवाहा भी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *