अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर गिरफ्तार…

अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर गिरफ्तार…

रांची(RANCHI): अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तपन को एक बार फिर राजधानी रांची की सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबर के साथ उसके एक साथी आकिब खान को भी अरेस्ट किया गया है। करीब 24 साल का अंबर सदर थाना क्षेत्र के जतरा टांड में रहने वाले बाबला राम का बेटा है। वहीं, 19 साल का आकिब खान बरियातु थाना क्षेत्र के रहने वाले आरिफ खान का बेटा है। अंबर गुजरे कुछ महीने पहले ही जेल से निकला है। इल्जाम है कि बीते दो जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती के शांति विहार स्थित एक घर में जबरदस्ती घुस गया था। छुरा और हथियार के दम पर घर के लोगों से मोबाइल छीन लिया था..

वहीं, प्रतिरोध करने पर मारधाड़ भी किया था।वारदात के बाद अगले रोज यानी तीन जनवरी को सदर थाना में अंबर कुमार राम और उसके साथी सौरभ कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोपियों को दबोचने के वास्ते सदर DSP संजीव बेसरा और सदर थानेदार कुलदीप कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदेही गुनहगार अंबर राम और आकिब खान को धर दबोचा। वहीं, सौरभ कुमार को धरने के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है..

पुलिस ने अंबर और आकिब के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है। इनमें से दो फोन छिनतई के हैं। गिरफ्तार अंबर राम के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। इनमें से 11 मामले सदर थाना और एक-एक मामले सुखदेवनगर, अरगोड़ा और लालपुर थाना में दर्ज हैं..

वहीं आकिब खान के खिलाफ सदर थाना में दो और बरियातु थाना में एक मामला दर्ज है।इन दोनों को दबोचने में सदर DSP संजीव बेसरा, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई दीपक राणा, दीपक नारायण सिंह, जमील अंसारी, निर्भय कुमार, एएसआई सत्येंद्र सिंह, हेमंत कुमार यादव, हवलदार संदीप सिंह और सिपाही शिवपूजन यादव की सराहनीय भूमिका रही..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *