अन्नदाताओं और महिलाओं का मान सम्मान हेमन्त सरकार की कुशासन, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी:- गौरभ बल्लभ….

अन्नदाताओं और महिलाओं का मान सम्मान हेमन्त सरकार की कुशासन, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी:- गौरभ बल्लभ….

रांची(RANCHI): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की हेमंत सरकार की कुप्रबंधन,कुशासन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी अन्नदाताओं का मान और महिलाओं का सम्मान। उन्होंने कहा को अन्नदाता देश का पेट भरता है लेकिन वर्ष 2021,2022,2023 में झारखंड़ में सूखा पड़ा लेकिन राज्य की हेमन्त सरकार ने इंसोरेंस कंपनी से क्षतिपूर्ति के लिए दावा नहीं कि परंतु 2024 में जब अच्छी वारिस हुई तो हेमन्त सरकार ने क्षतिपूर्ति का दावा की है। मैं पूछना चाहता हूं कि हेमन्त सरकार और इंसोरेंस कंपनी के बीच क्या रिश्ता है। वे किसके मुख्यमंत्री हैं किसानों के या फिर इंसोरेंस कंपनी के ..

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना जिसे हेमन्त सरकार ने बन्द कर दी थो उसे झारखंड़ में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से शुरू की जाएगी जिसके तहत किसानों को प्रति एकड़ पाँच हज़ार रुपया दी जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 16 लाख किसानों के बीच इस योजना के तहत आठ सौ करोड़ रुपये की राशि वितरीत की गयी थी। वही हेमन्त सरकार ने इस योजना को बदलकर दूसरी योजना चलाई..

बल्लभ ने कहा कि भाजपा चाहती है कि घर का मालकिन महिला बने।इसी उद्देश्य से महिलाओं के नाम एक रुपये में भूमि रजिस्ट्री की जाती थी। भाजपा की सरकार बनते ही फिर से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 50 लाख रुपये से कम कीमत के मकानों को महिलाओं के नाम पर एक रुपये में रजिस्ट्री की जाएग..

बल्लभ ने कहा कि भाजपा अपनी मेनिफेस्टो में गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने पाँच साल तक महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2100 रुपया देने का काम करेगी..

बल्लभ ने घुसपैठ पर बोलते हुए कहा कि 23 नवंबर के बाद इस राज्य में एक भी घुसपैठिया नही रहेगा। आदिवासी समाज से मजाक करने वालों को सबका सिखाया जाएगा और उन्हें ढूंढ ढूंढ कर बाहर किया जाएगा। इस राज्य में आदिवासी समाज के मूल्य में घुसपैठिये अपनी व्यवस्था नही चला सकते..

भाजपा की सरकार बनते ही इस राज्य में महिलाओं का सम्मान के खिलाफ एक भी अपशब्द का प्रयोग कोई नही कर सकेगा। भाजपा की सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सवाल के जबाब में श्री बल्लभ ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पहले हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपनी कारगुजारियों को देखें। इन राज्यो में में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नही है,वेतन देने के लिए अफीम की खेती के लिए लाइसेंस दी जा रही है..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह के रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *