धनबाद(NIRSA): वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर रविवार की सुबह अनुमंडल कार्यालय मैथन में इ-साक्ष्य एप के संचालन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया..
कार्यशाला में सभी थाना वह ओपी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक को इ-साक्ष्य एप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि सीसीटीएनएस एवं नए कानून बीएनएस के तहत जो कानून, फिर गवाहों के बयान घटनास्थल की सारी जानकारी डिजिटल अपलोड इ-साक्ष्य एप मैं कैसे करना है इसे लेकर जानकारी दी गई..
साथ ही प्रतिदिन होने वाली घटना, जांच, छानबीन साथी सभी तरह की पुलिसिया कार्रवाई को अपलोड किया जाना है। इसे पुलिस विभाग को कार्य करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर निशा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना-ओपी प्रभारी आदि मौजूद मौजूद थे..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

