रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड की परतें खोल दी हैं। यह वही घटना थी जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। लेकिन अब, पुलिस की मुस्तैदी और ठोस कार्रवाई ने इस अंधेरे साजिश को उजाले में ला खड़ा किया है।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड देवब्रत नाथ शाहदेव और सुपारी किलर सूरज सिन्हा उर्फ अभिषेक सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा दो शूटर—अमन सिंह और रोहित वर्मा को भी धर-दबोचा गया है।
जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश कोलकाता में रची गई थी। देवब्रत ने सूरज को सुपारी दी, जिसने अमन और रोहित के साथ मिलकर योजना बनाई और दोनों शूटरों को दो लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किया गया।
यह केस रांची पुलिस की पेशेवर दक्षता, तीव्र कार्रवाई और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

