अनिल टाइगर को किसने और क्यों मा’रा, क्या बोले SSP…

अनिल टाइगर को किसने और क्यों मा’रा, क्या बोले SSP…

रांची(RANCHI) : दबंग अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के पीछे छुपे सारे राज का आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा कर दिया गया। करीब 10 एकड़ जमीन जी का जंजाल बन गया। यह जमीन रांची के कांके थाना क्षेत्र के चामगुरू में है। इस जमीन पर दावेदारी को लेकर अनिल टाईगर और देवव्रत नाथ शाहदेव के बीच तनातनी चल रही थी। एक दफा हरमू निवासी बिनोद पासवान के घर में दोनों समझौता के लिये बैठे भी, पर नतीजा सिफर रहा। अनिल टाईगर ने पर डिसमिल 50 हजार रुपये की डिमांड कर दी थी, मतलब साढ़े चार करोड़ रुपये। शाहदेव ने तब अनिल पर पिस्टल भी तान दी थी, इसके बाद बात आई-गई हो गई। रांची के किशोरगंज के नजदीक बड़ा लाल स्ट्रीट में रहनेवाला देवव्रत नाथ शाहदेव विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल खड़ा करने लगा। वहीं, सांसद कोटे से रोड बनाने का रास्ता भी निकाल लिया। इसका शिलान्यास होना था, पर अनिल टाईगर के विरोध के चलते शिलान्यास नहीं हो सका। इसके बाद शाहदेव ने खतरनाक प्लानिंग कर ली। वह रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवगंज में रहनेवाले अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा से मिला। कोलकाता में सौदा तय हुआ। सूरज ने पेशेवर शूटर अमर सिंह और रोहित वर्मा को अनिल की हत्या की सुपारी दे दी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *