अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन…

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ टीम के प्रयास से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि दिनेश कुमार महतो, आयु 43 वर्ष, निवासी मुकुंदा, मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें दोपहिया वाहन से गिरने के बाद चोट लगी थी। महतो ने बताया कि अचानक एक कुत्ता वाहन के पहिये के नीचे आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।

जांच के दौरान फ्रैक्चर के प्रकार एवं स्थान को देखते हुए तथा सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मरीज के इलाज हेतु मिनिमली इनवेसिव प्लेटिंग तकनीक अपनाने का निर्णय लिया गया। आवश्यक इम्प्लांट की व्यवस्था कर दिनांक उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मुकेश प्रसाद, सर्जन डॉ. आनंद कुमार, सहायक मधुसूदन मरांडी एवं रंजना तथा सदर अस्पताल के प्रभारी, ऑपरेशन थिएटर के सभी स्टाफ एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मरीज का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज को समुचित देखभाल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *