धनबाद(DHANBAD): तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची सुभाष चौक में अज्ञात कंटेनर के चपेट में आने से बाइक में सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर हुई मौत, और एक युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, गुस्साये ग्रामीणों के द्वारा NH को जाम कर दिया गया है, सूचना पाते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कर मामले की छान बिन में जुट गई है, तथाघटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि मृतकों की पहचान निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव के रूप में हुई है, बाइक चालक लालू तुरी अपने मा और मौसी को लेकर तोपचांची हटिया में शादी के लिए सामान खरीदने के लिए आया हुआ था, जिसमें अज्ञात कंटेनर के चपेट में आने से बाइक में सवार लालू तुरी जख्मी हो गए और लालू तुरी का माँ और मौसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

