अजीत पवार के निधन पर धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा और जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने दी श्रद्धांजलि…

अजीत पवार के निधन पर धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा और जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने दी श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD): महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 .45 बजे हुई।

विमान क्रैश होते ही आगे के गोले में तब्दील हो गया और आसमान में चारों ओर काला धुआं दिखाई देने लगा। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण मदद नहीं कर सके।

हादसे के समय मौजूद चश्मदीद ने बताया कि प्लेन जब नीचे आ रहा था तब हम ऐसे सोच रहे थे कि कहीं ये क्रैश न हो जाए और तभी ये क्रैश हो गया। हमें पहले लगा कि ये एयर ट्रैप पर उतर रहा है लेकिन क्रैश हो गया और उसके बाद धमाका हुआ। धमाके के बाद जब हम उसे देखने आए तो वहां प्लेन में आग लगी थी और उसके बाद 4-5 विस्फोट हुए।

उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर बहुत लोग वहां आए, लेकिन आग इतनी तेज की थी कोई मदद नहीं कर सका। इस विमान में अजित दादा भी सवार थे, ये हमारे लिए बहुत शोक की बात है। पायलट ने लैंडिंग करने की बहुत कोशिश की होगी, लेकिन लैंडिंग नहीं हुई। ये बहुत दुखद घटना है।

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के बारामती में हुए एक भीषण विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन पे गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सूचना अत्यंत दुखद है।
श्री सिन्हा ने कहा कि स्व.पवार के सार्वजनिक जीवन में उनके दशकों लंबे योगदान ने महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा दी। वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित, सरल स्वभाव और ज़मीन से जुड़े नेता के रूप में जाने जाते रहेंगे।

महाप्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

वहीं भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि एक प्रखर और कर्मठ नेता समेत 6 लोगों के आज सुबह सुबह विमान दुर्घटना में मौत ने संपूर्ण देश को स्तब्ध कर दिया है। भाजपा धनबाद जिला इस सूचना से मर्माहत है।

भाजपा धनबाद जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि, भगवान परिजनों शुभचिंतकों और अन्य सभी शोक संतप्त लोगों को इस अपूर्णीय क्षति और वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दुख प्रकट करने वालों में जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, अजय निषाद, अभिमन्यु कुमार, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, पुरुषोत्तम रंजन, प्रदीप मंडल, नित्यानंद मंडल मंडल सहित कई अन्य थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *