पटना(PATNA):पटना में डॉग बाबू के बाद अब मोतिहारी में ट्रैक्टर का निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया है जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऑनलाइन फर्जी आवेदन में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की भी तस्वीर लगाई गई है। आवेदन में सोनालिका ट्रैक्टर के पिता का नाम स्वराज ट्रैक्टर और माता का नाम कार देवी दर्ज किया गया है। थाना छौड़ादानो जिला पूर्वी चंपारण दर्शाया गया है।
आवेदन 17 जुलाई को किया गया था। आवेदन वायरल होते ही मोतिहारी पुलिस अधीक्षकने मामले का संज्ञान लेते हुए कोटवा थाने को निर्देश देकर कहा है कि आवेदन सक्षम पदाधिकारी से प्राप्त कर FIR दर्ज की जाए।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

