अचानक सेंट्रल जेल पहुंच गये हाई कोर्ट के जस्टिस, फिर…

अचानक सेंट्रल जेल पहुंच गये हाई कोर्ट के जस्टिस, फिर…

हज़ारीबाग़(HAZARIBAGH): झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद खुद मैदान में उतरे और संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा तक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन भी मौजूद रहे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सबसे पहले आज संप्रेक्षण गृह परिसर का गहन निरीक्षण किया। सजायाफ्ता किशोरों से सीधा संवाद किया। भोजन, हॉस्टल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। किशोर न्याय बोर्ड, पुस्तकालय, चिकित्सा कक्ष, परामर्श कक्ष और भोजनालय का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिये।

बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल
संप्रेक्षण गृह में किशोर कैदियों ने योग और व्यायाम की प्रस्तुति दी। न्यायाधीश ने बच्चों की सराहना करते हुये उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हजारीबाग के सेंट्रल जेल पहुंचे। महिला वार्ड और अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। कैदियों से संवाद किया। बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुये न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि हर कैदी को अपने मुकदमे की पूरी जानकारी होनी चाहिये। सजायाफ्ता कैदियों को डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) से प्रभावी, निःशुल्क समयबद्ध कानूनी सहायता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। वहीं, डालसा को सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश दिया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *