अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन…

अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन…

धनबाद(SINDRI):दिनांक 14 से 20 अप्रैल 2025, के बीच अदानी सीमेन्ट द्वारा सिन्दरी सीमेन्ट संयन्त्र में कल दिनांक 20 अप्रैल 2025 को प्लांट के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ कॉलोनी मे निवास कर रहे परिवार के सदस्यों तथा झारखण्ड राज्य के अग्निशमन दल, सिन्दरी फॉयर सर्विस स्टेशन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

विदित हो कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह प्रति वर्ष अप्रैल माह में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य उन बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी साथ ही साथ समाज व कार्यस्थल पर अग्नि सम्भावित आपदा से बचाव हेतु सप्ताह भर विभिन्न समूहों में अग्निशमन गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता पैदा करना है ताकि होने वाले किसी भी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

पूरे सप्ताह भर प्लांट के सुरक्षा प्रमुख मीतेश शिम्पी के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा दल ने संयन्त्र के अन्दर व बाहर कई कार्यकम संचालित किए। इसी कड़ी में उत्कमित हाई स्कूल, रांगामाटी व अदानी स्किल डेवलपमेन्ट सेन्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशामक यन्त्रों का प्रयोग कर उपस्थित जनसमूह को जानकारियां प्रदान की गई।

सप्ताह का शुभारम्भ दिनांक 14 अप्रैल 2025 को संयन्त्र प्रबन्धक एल० एम० के० वी० श्रीनिवास के द्वारा सीमेन्ट वर्कस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्लांट परिसर में किया गया था जिसका समापन दिनांक 20 अप्रैल को ए०सी०सी० क्लब परिसर में किया गया। अग्निशमन दल, सिन्दरी फॉयर सर्विस स्टेशन के पदाधिकारियों ने भी समापन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को प्रशिक्षित व जागरुक किया। दल का नेतृत्व कर रहे सुदामा पासवान के साथ मो० फरीद ने मुख्य भूमिका निभायी।

उक्त कार्यकम को प्रभावी बनाने हेतु सिन्दरी सीमेन्ट संयन्त्र में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं व बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

समापन समारोह मे संयन्त्र प्रबन्धक व सुरक्षा प्रमुख ने सभी से अग्नि-जनित आपदा से सावधान व जागरुक रहने की अपील की तथा किसी भी ऐसी आकस्मिक आपदा से निपटने हेतु फायर सर्विस दल को सूचित करने हेतु इमरजेन्सी नम्बर पर जानकारी देने का आग्रह किया।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *