रांची(RANCHI): देश सेवा का सपना देखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है, अग्निवीर भर्ती का ऑनलाइन पंजीकरण अब 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले अंतिम तारीख 10 अप्रैल थी। झारखंड के सभी 24 जिलों के युवा, पुरुष और महिलाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर है। कई पदों पर बहाली होगी, जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष/महिला), अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं)। आयु गणना की तिथि: 1 अक्टूबर 2025 रखी गई है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

