अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट…

अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट…

रांची(RANCHI): अगले 2 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

इसका रखें ख्‍याल
अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

इन जिलों में असर
मौसम केंद्र के मुताबिक बोकारो, चतरा हजारीबाग, रामगढ़, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा, कोडरमा, देवघर जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *