अगले वर्ष तक बिहार कैडर के डीजी रैंक के 50 फीसदी अधिकारी 2025 में हो जाएंगे रिटायर,लिस्ट में कई IPS अधिकारी का नाम शामिल…

अगले वर्ष तक बिहार कैडर के डीजी रैंक के 50 फीसदी अधिकारी 2025 में हो जाएंगे रिटायर,लिस्ट में कई IPS अधिकारी का नाम शामिल…

पटना(PATNA): बिहार से IAS और IPS अधिकारियों का दूसरे राज्यों में जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब राज्य के 5 वरीय आईपीएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है..

जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार द्वारा इन सभी आईपीएस अधिकारियों को वापस भारत सरकार को सौंपने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही अगले साल तक बिहार कैडर के कई बड़े आईपीएस अफसर भी रिटायर हो जाएंगे। जिनमे डीजी रैंक के भी 4 अफसर शामिल हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में डीजी रैंक में बिहार कैडर के कुल 8 अधिकारी सेवा दे रहे हैं। इनमें से 4 अफसर अगले साल रिटायर हो जाएंगे,इसका मतलब 50 फीसदी अधिकारी 2025 में रिटायर हो जाएंगे। बिहार कैडर में एडीजी रैंक के कुल 29 आईपीएस अफसर हैं..

जिसमें एक अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे। इसी तरह से वर्तमान में आईजी रैंक में 20 अफसर हैं। इनमें 2 अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे। डीआईजी रैंक में 5 और एसपी रैंक के 2 अफसर भी अगले साल सेवानिवृत हो जाएंगे। इतना ही नहीं बिहार के डीआईजी आलोक राज भी अगले साल 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे। बिहार के पूर्व डीजीपी राजविंदर सिंह भट्ठी भी अगले वर्ष 30 सिंतबर 2025 को सेवानिवृत होंगे। वहीं बिहार से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की होड़ सी मची हुई है..

इसी क्रम में 30 अगस्त को बिहार के पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी और वरिष्ठ आईपीएस भृगु श्रीनिवासन दोनों अधिकारी एक ही साथ दिल्ली वापस चले गए। तब से लेकर अबतक आईपीएस अधिकारियों में सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की होड सी दिखाई दे रही है..

अबतक आधा दर्जन आईपीएस बिहार से बाहर विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों में सेवाएं देने खातिर बाहर जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्तमान में 4 एडीजी स्तर के अधिकारियों की भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की कवायद जारी है। इनमें सुनील कुमार झा,निर्मल कुमार आजाद,सुशील मानसिंह खोपडे और सुधांशु कुमार का नाम शामिल है..

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *