अगले कुछ रोज रेल यात्रियों के लिए मुश्किल, यात्रा से पहले जानें अपडेट…

अगले कुछ रोज रेल यात्रियों के लिए मुश्किल, यात्रा से पहले जानें अपडेट…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): टाटानगर सहित आसपास के रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्री अगले कुछ दिनों में परेशानी झेल सकते हैं। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट करने का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

रद्द की गई ट्रेनें
68077/68078 आद्रा–वाया–आद्रा मेमू पैसेंजर – 26 और 28 सितम्बर

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर – 28 सितम्बर

12834 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस – 23 सितम्बर रात 00:25 बजे
22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस – 23 सितम्बर दोपहर 15:15 बजे
शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर – 23 और 27 सितम्बर केवल आद्रा तक

13503/13504 बर्दवान–हटिया मेमू एक्सप्रेस – 23, 25, 26 और 28 सितम्बर केवल गोमो तक

18019/18020 जगन्नाथपुर–धनबाद एक्सप्रेस – 26 और 28 सितम्बर केवल बोकारो स्टील सिटी तक

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया मेमू – 25 सितम्बर केवल आद्रा तक

री-शेड्यूल की गई ट्रेनें
18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – 28 सितम्बर, बक्सर से 90 मिनट देरी

18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस – 23 और 24 सितम्बर, हटिया से 2 घंटे देरी

18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस – 25 सितम्बर, 2 घंटे देरी
डायवर्ट की गई ट्रेनें

18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस – 27 सितम्बर, मार्ग बदला: चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ये बदलाव अस्थायी हैं और यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *