अखिल विश्व गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से सिंदरी पद्धारी तीन छात्राओं ने सिंदरी के विभिन्न स्थानों में पहुंच कर दे रही है ज्ञान वर्धक उपदेश लोगों को मिल रहा है अच्छा ज्ञान…

अखिल विश्व गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से सिंदरी पद्धारी तीन छात्राओं ने सिंदरी के विभिन्न स्थानों में पहुंच कर दे रही है ज्ञान वर्धक उपदेश लोगों को मिल रहा है अच्छा ज्ञान…

धनबाद(SINDRI): दिनांक – 18 ,19,20 दिसम्बर 2025 गुरुवार से शनिवार तक अखिल विश्व गायत्री परिवार,देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई छात्राओं ने एस के फोर सिंदरी आइडियल पब्लिक स्कूल ,बीआई टी राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय एवं प्रयास इंडिया सिन्दरी गौशाला के बच्चों को भारतीय संस्कृति, समाज हित,समय, नैतिक शिक्षा, विद्यार्थीयों को जीवन जीने की दिशा , वैज्ञानिक अध्यात्म,विधार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त करें , भाषण डिप्रेशन, योग प्राणायाम, प्रतिदिन के कार्य डेली रिपोर्ट अध्यात्म पर कार्य के लिए उत्साहित किया । तीनों छात्राओं में बहन स्नेहा राना, श्रुति मिश्रा एवं साधना जाधव ने कुप्रवृत्तियों से दूर रहने पर प्रकाश डाला। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने शांति कुंज से आई बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ,इसके साथ ही संध्या शहरपुरा मीरा मोहन धाम, राधा कृष्ण मंदिर में लक्की सिंह ने सपरिवार शांति कुंज हरिद्वार से आई तीनों बहनों से परिचय कर बहनों को सम्मानित किया, राजा बस्ती हरी मंदिर में हवन यज्ञ में ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों की संख्या में भाईयों बहनों ने बढ़ चढ़कर यज्ञ देव को आहुतियां देकर प्रसन्न हुए। गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी , जागृति क्लब जय माता दी मंदिर में बहनों ने गीत संगीत भजन कर गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छात्राओं ने कलश स्थापना पूजा अर्चना एवं दीप यज्ञ आरती के साथ पूजा संपन्न किया। शांति कुंज हरिद्वार से आई बच्चियों ने पुज्य गूरुदेव‌,मां गायत्री से प्राथना किया कि हम सभी के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि एवं सफलता का संचार हो, सभी के दुख दूर हो सभी को हर दिन की गायत्री मंत्र जाप से नई उर्जा मिलती रहें।पूजा सम्पन्न के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *