धनबाद(SINDRI): अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शांति कुंज हरिद्वार से देश के प्रत्येक राज्यों के लिए दिव्य अखंड ज्योति के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं परम वन्दनीय माता जी के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो गोविन्दपुर , निरसा होते हुए दिनांक -12 नवम्बर को बलियापुर, दिनांक 13 / 14 नवंबर दिन गुरुवार ,शुक्रवार को सिन्दरी के आसपास के क्षेत्रों से गुजरेगी,100 वर्षीय अखंड ज्योति का लौ दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के माध्यम से सभी परिजन दर्शन कर पाएंगे।जैसे दिनांक 12 नवंबर बुधवार को बलियापुर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालू भक्तों के दर्शन हेतु,13 नवम्बर को सुबह बलियापुर चौक, दूर्गा मंदिर बलियापुर घनश्याम ग्रोवर जी तथा कार्य कर्ता गण आसपास से आएं परिजनों कि दिव्य अखंड ज्योति का दर्शन तथा पहाड़पुर में पूर्व विधायक के पत्नी श्रीमती तारा देवी एवं आसपास से आई माताएं बहनें भाई बन्धु द्वारा अखंड ज्योति का दर्शन । हरिमंदिर वीर सिंह , हरिमंदिर कालीपुर, दूर्गा मंदिर कालीपुर, होते गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी में 01/00 बजे ज्योति कलश रथ का आगमन होना है। सिन्दरी डोमगढ़ दूर्गा मंदिर ,प्रज्ञापीठ डोमगढ़,एन. ए. सी.कालोनी, डोमगढ़ , दूर्गा मंदिर बी. आई. टी. सिन्दरी, गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी में संध्या 5/20 बजे ज्योति कलश रथ यात्रा का आगमन तत्पश्चात दीप यज्ञकर्म का कार्यक्रम होगा। रात्रि विश्राम के बाद दिनांक – 14 नवम्बर शुक्रवार को सिन्दरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों से गुजरेगी जो इस प्रकार है। दूर्गा मंदिर रोड़ाबांध, हनुमान मंदिर मनोहर टांड़, दूर्गा मंदिर विश्वकर्मा टोला मनोहर टांड़, मोदीडिह चौराहा, दूर्गा मंदिर -शिव मंदिर, परसबनिया, हरि मंदिर और बिट्टा , गायत्री शक्तिपीठ,र्माशलिंग यार्ड, ए.सी.सी हनुमान मंदिर , काली मंदिर जय हिन्द मोड़, हनुमान मंदिर आई .एम.टाईप, ताल तल्ला काली मंदिर इसके साथ ही रांगामाटी जय माता दी मंदिर में दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिव्य प्रकाश से प्रकाशित करने के भाव से ज्योति के प्रकाश को जन जन तक, घर-घर तक, प्रत्येक गांव गांव शहरों में जाकर गुरुवर के विचारों को पहूंचाना है, (ज्योति कलश ) पूज्य गुरुदेव के विचारों एवं वन्दनिया माता जी के दिव्य अवतरण वर्ष 1926 के सौ वर्ष पूर्ण शताब्दी वर्ष मनाने के रूप में आ रहा है। वर्ष 2026 की तैयारी हेतु यह ज्योति कलश यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है। जो पूरे राज्य देश के कोने कोने में यह क्लश जाएगी,गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालु भक्तों को सूचित किया जाता है कि शांतिकुंज हरिद्वार से झारखंड में रांची से चार दिसंबर को यह यात्रा प्रारम्भ कर, जो राज्य का भ्रमण कर उपयुक्त उद्देश्य को पूर्ण करना है। ज्योति कलश रथ आने पर समय दानी बन अपने क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए क्लश यात्रा में हर्षोल्लास पूर्वक सामिल हो कर ,हम सभी गायत्री परिवार के भाई बन्धु माता बहनें बच्चे तन मन धन से दिव्य अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा को सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करें पुण्य के भागीदारी बनें। इसी उद्देश्य इसी कार्य हेतु, गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में सामुहिक गोष्ठी रखा गया । परिवार के परिजनों के बीच 2026 के सौ वर्ष पूर्ण शताब्दी वर्ष मनाने के रूप में, शांतिकुंज से बताये गये प्रस्ताव को हम-सब के बीच मुख्य ट्रस्टी ने रखा।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

