सिंदरी(SINDRI): 23 मार्च सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप द्वारा वीर भगत सिंह जी के शहादत दिवस के अवसर पर आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु जी की शहादत को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए और दीप जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर्यन कुमार, सिंदरी नगर मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव, सह नगर मंत्री प्रियांशु राज, एसएफडी प्रमुख (सिंदरी) यश राज, मीडिया प्रभारी आर्यन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव सिंह और आदर्श कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

