अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक कर सिंदरी नगर इकाई का किया गठन…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक कर सिंदरी नगर इकाई का किया गठन…

धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए वी भी पी) की नगर इकाई घोषित, प्रशांत राज बने सिंदरी नगर मंत्री।
24 दिसंबर 2025 को सिंदरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए वी भी पी) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सिंदरी नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री श्री अंशु तिवारी जी और धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी का विवरण:
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को निम्नलिखित पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • नगर मंत्री: प्रशांत राज श्रीवास्तव
  • सह नगर मंत्री: चंदन कुमार और पीयूष राज
  • एस एफ डी प्रमुख: रूबाल खत्री
  • एस एफ डी सह प्रमुख: यश राज
  • एस एफ एस प्रमुख: रितक कुमार
  • एस एफ एस सह प्रमुख: अंकित कुमार
  • खेलकूद प्रमुख: निखिल कुमार साव
  • मीडिया प्रभारी: आर्यन सिंह
  • सह मीडिया प्रभारी: मोहित कुमार मंडल
  • सोशल मीडिया प्रभारी: अभिनव कुमार

  • उत्साह का माहौल:
    घोषणा के समय विश्वविद्यालय अध्यक्ष मंदीप शाह जी और श्री आर्यन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नई कमेटी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
    प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्र हित और राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *