धनबाद(SINDRI):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मांग पत्र (ज्ञापन ) सौंपने और पहल किये जाने पर सिंदरी महाविद्यालय के टुटे हुए गेट महाविद्यालय के नाम को पुनः नया लगाने, महाविद्यालय में वास्केटवाल कोट साफ सफाई एवं अन्य कार्य के कार्यगति पर दिए गए ध्यान पर वृहस्पतिवार को प्राचार्य से विधार्थी परिषद के लोगो ने मुलाकात की प्राचार्य ने कहा कि दिए गए ज्ञापन के आधार पर सभी कार्य किया जा रहा है जो यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा साथ ही पुस्तकालय में भी किताबों की व्यवस्था की जायेगी.
प्राचार्य ने विधार्थी परिषद के पहल और कार्यों की सराहना भी की। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा ने अपने परिषद के लोगो के साथ मिलकर सिंदरी महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के प्रति लिखित प्रतिवेदन महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा था जिस पर पहल करते हुए कार्य किया जा रहा है।
विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदेव छात्र हित में शिष्टाचार के तहत कार्य करता रहा है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

