अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा मां पुस्तकधारिणी हंसासन पर विराजमान अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से किया गया…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा मां पुस्तकधारिणी हंसासन पर विराजमान अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से किया गया…

धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह के शुक्ल पक्ष कि पंचमी तिथि पर मां पुस्तकधारिणी हंसासन पर विराजमान अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से किया गया। साथ ही विद्यार्थी परिषद के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के बीच संदेश दिया गया की मां शारदा हमारी आराध्य देवी है जिनका पूजन करना हमारा प्रथम कर्तव्य है साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और सरस्वती पूजा के लिए कई महीनो पहले से उत्साहित रहते हैं साथी सभी कार्यकर्ताओं का आपस में मिलना भी होता है और अपने उज्जवल भविष्य के लिए मां से प्रार्थना एवं आगे के जीवन के लिए मां से आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें सभी कार्यकर्ता बंधू भगिनी पुण्य का भागीदारी बने।

मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराई , शुभम हजारी, अखिल सिन्हा, जूही शर्मा ,धनबाद महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद , विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय शिक्षक मनोज बक्शी सर, साक्षी कुमारी , अपर्णा आचार्य , मुनमुन कुमारी , कुसुम कुमारी , श्वेता कुमारी , संदीप शर्मा, हर्ष पांडे , रिकी श्रीवास्तव, गोविंद साव सूर्यवंशी, आदि का कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *