
धनबाद(NIRSA):मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा कार्यालय में बुधवार की संध्या अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन किया, सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके पश्चात सर्वसम्मति से सृजन चिरकुंडा शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष संगीता अग्रवाल सचिव अंश तुलसियान एव कोषाध्यक्ष कीर्तिका अग्रवाल को बनाया गया वहीं पर्यावरण प्रमुख आकांक्षा अग्रवाल व रिंकी गाडिया, महिला सशक्तिकरण सरिता अग्रवाल व पूजा अग्रवाल, नेत्र अंग त्वचा देहदान प्रमुख सुनीता अग्रवाल व रिया अग्रवाल, बाल विकास प्रमुख लवली अग्रवाल, संस्कार संस्कृति प्रमुख प्रमुख एकता अग्रवाल, साहित्य प्रमुख सोनी खरकिया, जनसंपर्क प्रमुख सीमा खरकिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख श्वेता गंगेसारिया, व नेहा अग्रवाल, खेलकूद प्रमुख ममता अग्रवाल, समिति प्रमुख संबंध समन्वय पूनम अग्रवाल, समिति सशक्तिकरण प्रमुख प्रियंका अग्रवाल को चुना गया।
मौके पर समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया वी प्रांतीय सचिव साधना देवरलिया मौजूद थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर पूरे प्रदेश में संगठन कार्य कर रही है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित सदस्यों संगठन के प्रति अपना अहम योगदान देगी वहीं मारवाड़ी महिला समिति के चिरकुंडा शाखा के अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी इस मौके पर दर्जनों की संख्या में मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य उपस्थित रही।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

