अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति का रणधीर वर्मा चौक पर धरना, सरकार से तीन सूत्री मांगें…

अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति का रणधीर वर्मा चौक पर धरना, सरकार से तीन सूत्री मांगें…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों को सामने रखा। भुईयां समाज के अध्यक्ष गणेश भुईयां ने बताया कि पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां की निजी सुरक्षा बहाल करना, बीसीसीएल द्वारा हो रहे जबरन पुर्नवास पर रोक लगाना और भुईयां समाज के बच्चों का जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र निर्गत करना शामिल है। वही गणेश भुईयां ने कहा कि भुईयां समाज चार पीढ़ियों से कोयलांचल में रहकर कोयला खनन में सहयोग करता आ रहा है, लेकिन अब उन्हीं को बीसीसीएल प्रबंधन जबरन विस्थापित करने पर आमादा है। इसके अलावा सरकार की ओर से समाज के बच्चों को जाति और आवासीय प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने से भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही सरकार को ज्ञापन सौंपने की घोषणा भी की गई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *