अधिवेशन के मंडप में छम छम देवी का हजारों किन्नरों ने किया भव्य स्वागत..झारखंड में पहली बार किन्नरों का महाकुंभ धनबाद में..
धनबाद(DHANBAD): देश की कोयला राजधानी धनबाद में किन्नरों की अधिवेशन की बिगुल गुरुवार से बज गया जिसकी आवाज 10 जनवरी तक गूंजती रहेगी..
अधिवेशन के किन्नरों की मंडप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी पहुंची तो उपस्थित हजारों किन्नरों ने उनका भव्य स्वागत किया और नाच गान करते हुए उन्हें मंडप तक लाया। इस मौके पर सिलीगुड़ी से आई अलावाया नायक ने कहा की झारखंड में पहली बार किन्नरों का ये महाकुंभ धनबाद में होने जा रही है। जिसकी शुरुआत झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष छम छम देवी अध्यक्ष को मंडप में पहुंचते ही शुरू हो गया। अभी किन्नरों का आना जारी है संभवतः कल तक सभी किन्नर यहां पहुंच जाएंगे और कार्यक्रम की आगाज हो जाएगा..
प्रथम दिवस के कार्यक्रम मेंअलाव्य नायक सिलीगुड़ी,बबीता नायक बोकारो, अरुणा नायक रामगढ़, सीमा नायक इंदौर, जकी नायक,प्रेमा नायक,छोटकी नायक,ललन नायक पटना, मुन्नी नायक बेरमो,ज्योति नायक,सांवरिया,गीता नायक, निर्मला किन्नर,श्वेता किन्नर, रेखा किन्नर आदि शामिल थे..
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट