अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह…

धनबाद(DHANBAD): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार की शाम बलियापुर रोड स्थित होटल हिल व्यू में “महिला सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आयोजन सिम्बायोसिस किड्स की प्राचार्या रीना मंडल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में आने वाले सभी महिलाओं को तिलक लगाकर एवं गुलाब देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का उद्‌घाटन सभी सम्मानित किए जाने वाले अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलं कर किया गया तत्पश्चात गुरु सुर नित्य संगम के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

आयोजक रीना मंडल ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि महिला केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी मजबूत आधारशिला होती है और उन्हें देखकर हम प्रोत्साहित होते हैं।

समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कला-संस्कृति, खेलकूद, राजनीति, न्यायपालिका, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO) साधना कुमारी, बरवड्डा थाना की सब इंस्पेक्टर व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बेगन सोय, जैक बोर्ड के पूर्व सदस्य रेखा मंडल, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्पिता दास, अधिवक्ता लोपामुद्रा चक्रवर्ती , सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विद्या सिंह, पूर्व प्राचार्या इंद्राणी घोष, कला एवं संस्कृति से जुड़ी संचिता बक्शी , कुमकुम बनर्जी, बर्नाली गुप्ता, प्रभात खबर की वरिष्ठ पत्रकार सत्या राज,प्रियंका कुमारी, अंजलि, केतकी व मल्लिका , लेखिका सुब्रा कोनार, चित्रकला से प्रिया चावड़ा,सेवा समर्पण संस्था की संस्थापक काजल झा, तीरंदाजी कोच नमिता टुडू, वार्ड 21 की पार्षद उर्मिला मंडल ,तथा गृहिणी एवं मां के प्रतिनिधित्व में प्रेमशिला, जमुना एवं उमा मंडल शामिल हुई ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरती साव, शिल्पी घोष, जॉली साहा, संगीता चटर्जी ,तनु प्रिया, झरना, नूपुर, दीपा, कल्याणी, कावेरी, नीलम व अन्यों सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *