अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित सूचना भवन के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में एसपी प्रभात कुमार डीडीसी महेश कुमार संथालिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हुनर के दम पर एक नए मुकाम भी हासिल कर रही है‌ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को सशक्त बनाना।

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है और इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई प्रयास किए गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आनेवाले समय में कई ऐसी योजनाएं लाई जाएगी जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होगी।जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की, शिक्षिका सरिता हेम्ब्रम, लीला हेम्ब्रम, ज्योति हेम्ब्रम, प्रमिला किस्कू, एएनएम मेरी जोसेफ, सुमन सिंह, मोना प्रेरणा, आकांक्षा आर्या, दीपाली साह, वंदना, समेत अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर मौजूद विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला मत्स्य पदाधिकारी ने भी बारी-बारी से उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को साझा किया।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *