धनबाद(DHANBAD):धनबाद की सात्विक आईवीएफ की संचालिका, डॉक्टर नेहा प्रियदर्शिनी, ने साउथ अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में आयोजित प्रतिष्ठित XXV FIGO वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
डॉ. नेहा ने इस वैश्विक मंच पर विशेष रूप से सीमित संसाधनों वाले क्षेत्रों में मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने की प्रभावी रणनीतियों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय नवाचारों और बेहतर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से हम हर माँ के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।
उनके प्रभावशाली संबोधन को सुनकर पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। देश-विदेश के विशेषज्ञों ने उनके विचारों की सराहना की।
यह धनबाद और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है कि हमारे विशेषज्ञ वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान में सक्रिय योगदान दे रहे हैं! आपको बता दे कि नेहा धनबाद की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शिवानी झा और समाजसेवी सह बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा की पुत्री है..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

