अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर जागरूकता अभियान संपन्न…

अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर जागरूकता अभियान संपन्न…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस (16 सितम्बर) के अवसर पर आयोजित जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं व समाज के विभिन्न वर्गों में पर्यावरण संरक्षण तथा ओज़ोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों ने दो रचनात्मक गतिविधियों—इंफोग्राफिक्स / पोस्टर निर्माण तथा 30–60 सेकंड का लघु वीडियो निर्माण—में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान का विषय था “ओज़ोन बचाओ, पृथ्वी बचाओ”। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों को सोशल मीडिया पर साझा कर #SaveOzone, #OzoneDay और #MarwariYuvaManch जैसे हैशटैग का प्रयोग किया

इस अभियान में कुल 57 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। निर्णायक की भूमिका में डॉ. अभिनय शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, रेवेंशॉ विश्वविद्यालय, कटक रहे। उन्होंने कहा – “युवाओं की रचनात्मकता समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का सशक्त माध्यम है। इस अभियान में प्रस्तुत किए गए पोस्टर और वीडियो यह दर्शाते हैं कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति कितनी संवेदनशील है। यदि यही जागरूकता जन-जन तक पहुँचे तो ओज़ोन परत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रकृति को बचाया जा सकता है।”

परिणाम इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान : आर्ची अग्रवाल
द्वितीय स्थान : वैष्णवी कुमारी
तृतीय स्थान : जाह्नवी वीरानी
चतुर्थ स्थान : आशी अग्रवाल
पंचम स्थान : प्रीति खेड़िया

शीर्ष 5 विजेताओं को मंच की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष अमित जालान ने कहा कि— “ओज़ोन परत हमें हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है और इसका संरक्षण संपूर्ण मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रदूषण कम करना, पेड़ लगाना और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाना जैसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।”

कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने आम जनों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित व स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में योगदान दें।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *