आउटसोर्सिंग के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, मजदूरों को हटाए जाने का विरोध

बीजीआर माइनिंग एंड इंफरा लिमिटेड एन.सी फैच टू कुइयां ओसीपी आउटसोर्सिंग परियोजना के बंदी कि घोषणा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के द्वारा मजदूरों ने बस्ता कोला क्षेत्र के गोलकडीह परियोजना के समीप ट्रांसपोर्टिंग ठप्प कर दिया गया है, और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन जारी है।

ट्रांसपोर्टिंग ठप्प होने से बस्ता कोला क्षेत्र के 6 नम्बर साइडिंग में कोयला नहीं जा रहा है। अगर मजदूरों का आंदोलन लम्बी चली तो पावर प्लांट को जानें वाली रैक प्रभावित भी हो सकता है।दूसरी ओर बीजीआर ने नो वर्क नो पे का नोटिस जारी करते हुए कहा है कि परियोजना में पानी भर गया है साथ ही पानी कि निकासी नहीं होने से परियोजना नहीं चल पा रहा है । इसलिए परियोजना का काम बंद है । इधर मजदूर संगठनों में काम बंद होने से रोजगार का संकट गहराया गया है।

मजदूर का कहना है कि प्रबंधन जानबूझकर पानी का हवाला देकर परियोजना को एक साज़िश के तहत् बंद किया है।जिसे मजदूर कभी भी सफल नहीं होने देंगे और इस बंदी के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *