“UGC, जाति जनगणना और मौन का खतरा: भानुप्रताप शाही की पोस्ट से उठा असहज प्रश्न”…

“UGC, जाति जनगणना और मौन का खतरा: भानुप्रताप शाही की पोस्ट से उठा असहज प्रश्न”…

“कर्ण फिर कटघरे में: ज्ञान, जाति और चुप्पी के विरुद्ध एक विद्रोही”

“मौन भी अपराध है: जब आरक्षण की राजनीति ज्ञान के दीप बुझाने लगे”

भानुप्रताप शाही की फेसबुक पोस्ट (UGC– जातिगत विमर्श) के संदर्भ में सवर्ण समाज की बेचैनी, आशंका और प्रतिरोध का आर पी सिंह का पंचनामा ।

ज्ञान चक्षु पर पहरा, आरक्षण की राजनीति और मौन का अपराध

(रश्मिरथी और दुष्यंत की पंक्तियों के बीच भानुप्रताप शाही की पोस्ट पर एक प्रतिक्रियात्मक विमर्श)

जामताड़ा(JAMTADA): इतिहास केवल तलवारों से नहीं लिखा जाता—कभी-कभी वह कानूनों, नीतियों और “कल्याणकारी” नारों की आड़ में भी लिखा जाता है। बख्तियार खिलजी ने नालंदा के दीप बुझाए थे। आज ज्ञान के उन्हीं दीपों पर नीतिगत पर्दे डाले जा रहे हैं। फर्क बस इतना है कि तब आग दिखती थी, आज कागज के पन्नों से भड़ा फाइलें।

भानुप्रताप शाही की सोशल मीडिया पोस्ट इसी आशंका की अभिव्यक्ति है—जहाँ UGC, आरक्षण और जाति-आधारित पुनर्संरचना के नाम पर ज्ञान-चक्षु छीने जाने की प्रक्रिया को लेकर चिंता है। पर इस चिंता पर जो मौन साधने की सलाह दी जा रही है। वह सवर्ण समाज के लिए राजनीतिक विवेक नहीं, बल्कि आत्मघाती चुप्पी है।

रश्मिरथी का कर्ण और आज का सवर्ण

दिनकर का कर्ण केवल जाति का शिकार नहीं था। वह व्यवस्था का बलिदान था।

जाति-जाति का शोर मचाकर
फिरते हो क्यों सब जन?
गुण-कर्म से यदि* ऊँच-नीच है,
तो तय करो यह क्षण।*

आज प्रश्न वही है—क्या संविधान का उद्देश्य सामाजिक न्याय था या स्थायी अपराध-बोध की राजनीति?
पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही समाज को “संदिग्ध विशेषाधिकार” की कटघरे में खड़ा रखना क्या न्याय है, या सत्ता-संतुलन की सुविधा?

दुष्यंत की चेतावनी और आज का सच

दुष्यंत कुमार ने बहुत पहले चेताया था—

“मत कहो, आकाश में कुहरा घना है, यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं।”

UGC के मुद्दे पर सवर्ण समाज का जागना केवल नौकरी या सीट का प्रश्न नहीं है, यह बौद्धिक अस्तित्व का प्रश्न है। जब शिक्षा के मानक, चयन की प्रक्रिया और अकादमिक स्वायत्तता पर जातिगत चश्मा चढ़ा दिया जाए। तब यह केवल आरक्षण नहीं रहता—यह ज्ञान का पुनर्वितरण नहीं। बल्कि ज्ञान का नियंत्रण बन जाता है।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राजनीतिक यथार्थ

प्रधानमंत्री को “युगपुरुष” कहने या न कहने से यथार्थ नहीं बदलता। राजनीति प्रशंसा से नहीं, परिणाम से आँकी जाती है। अमित शाह और उनके राजनीतिक सहयोगियों के संदर्भ में झारखंड की ज़मीनी सच्चाई यह बताती है कि जाति की नंगी राजनीति ने ही उन्हें सत्ता से बेदखल कर किया। यह किसी एक व्यक्ति का दोष नहीं, बल्कि जातिगत रणनीति की विफलता है।

बी.पी. सिंह: एक चेतावनी

बी.पी. सिंह का उदाहरण महज़ एक व्यक्ति की कथा नहीं। बल्कि उस भ्रम की परिणति है जहाँ मुफ़्त का ज्ञान समाज को दिशा देने के बजाय उसे और उलझा देता है।
आज स्थिति यह है कि न समाज बीपी सिंह को अपना मानता है, न व्यवस्था।
घर का न घाट का”—यह केवल कहावत नहीं, राजनीतिक यथार्थ है।

जाति जनगणना: प्रश्न जो टाले नहीं जा सकते

जाति जनगणना का अर्थ क्या है?

  • सामाजिक न्याय का वैज्ञानिक आधार?
  • या राजनीतिक हिस्सेदारी की नई गणित?
  • या फिर स्थायी वर्गीकरण की मुहर?

यदि लक्ष्य समान अवसर है।तो शिक्षा और योग्यता के सार्वभौमिक मानक क्यों नहीं?
और यदि लक्ष्य सत्ता-संतुलन है। तो इसे ईमानदारी से स्वीकार क्यों नहीं किया जाता?

कली अवतार और परिवर्तन का दौर

इतिहास बताता है—जब व्यवस्था असंतुलित होती है, तब प्रतिरोध जन्म लेता है
UGC मुद्दे पर सवर्ण समाज का जागना उसी परिवर्तन की आहट है। इसे नज़रअंदाज़ करना आने वाले सामाजिक विस्फोट को न्योता देना है।

इस पृष्ठभूमि में यदि भानुप्रताप शाही और निशिकांत दुबे जैसे नेता धधकती आग के लावे पर स्पष्ट बोलने का साहस करते हैं, तो यह उन्हें महामानव नहीं बनाता—पर उन्हें समय का साक्षी अवश्य बना देगा।

निष्कर्ष: मौन भी एक अपराध है

रश्मिरथी का कर्ण मौन रहा, इसलिए मारा गया।
दुष्यंत बोलते रहे, इसलिए आज भी ज़िंदा हैं।

आज सवर्ण समाज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ चुप्पी को विवेक कहा जा रहा है। पर इतिहास गवाह है—
मौन सबसे सुरक्षित रास्ता नहीं, कई बार सबसे ख़तरनाक होता है।

यह किसी जाति के विरुद्ध नहीं, बल्कि ज्ञान, न्याय और संविधान की आत्मा के पक्ष में राणा प्रताप सिंह का एक सवाल है।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *