NEET UG : खुशखबरी, बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 50 फीसदी MBBS सीटों पर सरकारी जैसी फीस…

NEET UG : खुशखबरी, बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 50 फीसदी MBBS सीटों पर सरकारी जैसी फीस…

UG Bihar Private Medical colleges MBBS Fees : बिहार के निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। खासकर वैसे छात्रों के लिए जो थोड़े-बहुत अंक से सरकारी कॉलेजों में दाखिले से चूक गए हैं और ज्यादा फीस की वजह से निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पा रहे। बिहार सरकार ने निजी कॉलेजों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज को 50 फीसदी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों जितनी ही फीस पर दाखिला लेने का निर्देश दिया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस संबंध में सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया है। एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के वक्त 40,800 रुपये की फीस ली जाएगी। यानी, निजी मेडिकल कॉलेजों में भी 50 फीसदी सीटों पर 40,800 रुपये की फीस लगेगी।

बीसीईसीईबी के ओएसडी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा है कि नौ निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1350 सीट है, जिसमें से 675 सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों का शुल्क ढांचा लागू होगा। सरकार ने इसी सत्र से इसे लागू करने को कहा है। सीट मैट्रिक्स में भी इसे दिखाया गया है। सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। राज्य में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हैं।

अब मेधा के अनुसार मिलेगा निजी कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिला
राज्य के 85 प्रतिशत एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन के लिए बीसीईसीईबी ने पंजीयन व च्वाइस फिलिंग की तिथि जारी कर दी है। छात्र चार अगस्त तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। रैंक व मेधा के अनुसार ही निजी कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। मेधा के आधार पर ही छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटों पर सरकारी दर से एडमिशन का मौका मिलेगा।

यूजीएमएसी 2025 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन पंजीकरण व चॉइस फिलिंग की शुरुआत- 30.07.2025

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- चॉइस फिलिंग (पहला और दूसरा राउंड) : 04.08.2025 (रात्रि 10.00 बजे)

  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि

पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा विकल्पों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करना : 04.08.2025 (रात्रि 11.59 बजे)

  • रैंक कार्ड जारी होगी- 06.08.2025
  • पहले राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम: 09.08.2025
  • दस्तावेज सत्यापन और दाखिला (पहला राउंड) : 11.08.2025 से 13.08.2025

डॉक्यूमेंट

(i) NEET(UG)-2025 का प्रवेश पत्र

(ii) NEET(UG)-2025 का स्कोर कार्ड

(iii) मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/अंक पत्र/प्रवेश पत्र।

(iv) इंटरमीडिएट / 10+2 / समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / अंकतालिका / प्रवेश पत्र।

(v) आवासीय प्रमाण पत्र।

(vi) जाति प्रमाण पत्र।

(vii) निजी मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाण पत्र / दस्तावेज मूल रूप में।

(viii) पासपोर्ट आकार के फोटो की छह प्रतियां, जो NEET(UG)-2025 के प्रवेश पत्र पर चिपकाई गई थीं।

(ix) UGMAC-2025 के ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र (पुष्टिकरण पृष्ठ) का डाउनलोड किया हुआ प्रिंट।

(x) आधार कार्ड।

(xi) बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म 1 (एक) प्रति के साथ डाउनलोड की गई चेक स्लिप।

(xii) कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे DQ (PH) / SMQ / EWS प्रमाण पत्र आदि।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *